• Fri. Feb 13th, 2026

गोवर्धन पहुंची पूर्व भाजपा प्रवक्ता नुपूर शर्मा:गिरिराज महराज की पूजा कर मांगी मनौती, परिवार संग परिक्रमा भी की

ByVijay Singhal

Dec 30, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा  पहुंचीं। यहां पर सुरक्षा घेरे के बीच मुकुट मुखारविंद मंदिर पहुंचकर श्री गिरिराज महाराज का मंत्रोच्चारण के बीच विधिविधान से दुग्धाभिषेक कर मनौती मांगी। इस दौरान नूपुर गिरिराज भक्ति में भाव विभोर नजर आईं। भाजपा पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा अपने परिजनों के साथ गुरुवार को धार्मिक यात्रा के दौरान कान्हा की लीला स्थली गोवर्धन धाम पहुंची। नूपुर ने मुकुट मुखारबिंद मानसी गंगा पर विराजमान श्री गिरिराज प्रभु का मंत्रोच्चारण के बीच विधि-विधान से पूजा अर्चना कर दुग्धाभिषेक किया। नुपुर ने इस दौरान मीडिया से दूरी बनाई रखी। इसके बाद नूपुर ने अपने परिवार के साथ गिरिराज परिक्रमा की। जतीपुरा मुखारविंद पहुंची, जहां अपने साथ लड्डू गोपाल लाई नूपुर ने जतीपुरा की प्रसिद्ध जलेबी का भोग लड्डू गोपाल को लगाकर खुद प्रसाद ग्रहण किया। नूपुर ने जलेबी प्रसाद लेने के बाद आलू की सब्जी और जलेबी की खूब तारीफ की। इसके बाद नूपुर गिरिराज तलहटी में स्थित प्राचीन श्री नाथजी मंदिर पहुंची। श्री नाथजी के दर्शन कर नूपुर भावविभोर नजर आईं।बता दें कि कुछ दिनों पहले नूपुर अपने धर्म विशेष पर टिप्पणी को लेकर विवादों में रही हैं। विवादों के चलते ही भाजपा ने नूपुर को प्रवक्ता पद से मुक्त कर दिया था। गिरिराज पुजा अर्चना के बाद नूपुर दिल्ली के लिए रवाना हो गईं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.