• Tue. Feb 17th, 2026

व्रन्दावन में कृष्ण की लाला स्थली में आकर आनंदरीत हो गए विदेशी

ByVijay Singhal

Mar 5, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में श्रीकृष्ण की लीला भूमि श्रीधाम वृंदावन में होली पर्व की धूम मची है। ब्रज की होली का आनंद लेने के लिए विदेशी सैलानी भी आए हैं। वृंदावन के समीपवर्ती गांव कीकी का नगला में शनिवार की दोपहर फूलों की होली खेली गई। इस होली के विदेशी भक्त भी साक्षी बने। जर्मनी के रहने वाले स्वामी विश्वानंद महाराज ने सैकड़ों विदेशी कृष्ण भक्तों के साथ फूलों की होली खेली। जिसकी अलौकिक छटा देखते बन रही थी। दोपहर लगभग 12 बजे हरिनाम संकीर्तन और होली के गीतों के साथ आयोजन की शुरुआत हुई। गायक भी विदेशी भक्त रामदास थे। उन्होंने एक के बाद एक होली के भजन और गीत प्रस्तुत किए तो विदेशी महिलाएं नृत्य करने से पीछे नहीं रहीं।

रामा फार्म में होली महोत्सव की अनुपम छटा देखते ही बन रही थी। जहां एक को देशी भक्त होली की मस्ती में सराबोर थे तो विदेशी कृष्ण भक्तों के साथ विश्वानंद महाराज भी फूलों की होली खेलते नजर आए। अमेरिका, जापान, इंग्लैंड, जर्मन आदि देशों से बड़ी संख्या में विदेशी कृष्ण भक्तों ने गुरु विश्वानंद महाराज के साथ फूलों की होली खेल कर पूरे वातावरण को होली की मस्ती में सराबोर कर दिया। श्री श्री इंफ्रा डेवलर्स के डायरेक्टर मनमोहन गौतम एवं राहुल पांडेय ने कार्यक्रम का आयोजन किया। समारोह में आध्यात्मिक गुरु स्वामी विश्वानंद महाराज ने कहा कि हिंदू धर्म एवं संस्कृति को बंधनों में नहीं बांधा जा सकता है। आज भी भारत के प्रति विदेशियों की दीवानगी इस बात को प्रमाणित करती है कि भारत आज भी विश्व गुरु है और सदा रहेगा। डॉ. स्वामी महंत सत्यनारायण दास मौजूद थे।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.