• Sun. Feb 15th, 2026

गायब प्रेमी को ढूंढ़ने मथुरा पहुंची विदेशी महिला, टूरिस्ट वीजा पर भारत घूमने आई थी पर्यटक

ByVijay Singhal

Aug 4, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। दिल्ली घूमने आई बांग्लादेश की एक महिला का एक युवक से प्रेम प्रसंग हो गया। महिला का आरोप है कि उसने आर्यसमाज मंदिर में युवक से शादी की। लेकिन युवक के स्वजन को ये पसंद नहीं आया। कुछ दिन दोनों अमृतसर में रहे और फिर युवक भाग गया। उसे ढूंढते हुए महिला गुरुवार शाम युवक के गांव राजागढ़ी पहुंची। स्वजन पर युवक को गायब करने का आरोप लगाया। महिला युवक के ही नौहरे में डेरा जमा लिया और युवक को खोजकर लाने की मांग करने लगी। महिला का कहना है कि अपने पति को वह साथ लेकर ही जाएगी। बांग्लादेश के नारायणगंज जिले की महिला मजीदा टूरिस्ट वीजा लेकर करीब एक माह पहले दिल्ली घूमने आई थी। उसका एक व्यक्ति से संपर्क दिल्ली में हुआ, उससे बातचीत के दौरान महिला का संपर्क अमृतसर में नौकरी कर रहे सुरीर के राजागढ़ी निवासी शिवकुमार से हो गया। दोनों फोन पर बातचीत करते रहे। दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। दोनों अमृतसर में साथ ही रहने लगे। ये शिवकुमार के स्वजन को नागवार गुजरा। इस पर कुछ दिन पहले शिवकुमार महिला को छोड़कर गांव चला आया। महिला गुरुवार शाम शिवकुमार के गांव राजागढ़ी पहुंच गई। उसने बताया कि वह पांच फरवरी को भी गांव आई थी, तब शिवकुमार को अपने साथ ले गई थी। अमृतसर के आर्यसमाज मंदिर में दोनों ने शादी की। उसने बताया कि दोनों पति-पत्नी के रूप में रह रहे थे। कुछ दिन पहले शिवकुमार वहां से गायब हो गया। महिला का आरोप है कि स्वजन ने उसे कहीं छिपा दिया है। कोतवाली प्रभारी संजीव कांत मिश्रा ने बताया कि महिला के वीजा की अवधि पिछले माह खत्म हो चुकी है, उसने अवधि बढ़ाने को आवेदन किया है। अधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.