• Thu. Feb 12th, 2026

कान्हा की नगरी में जुटेंगे विदेशी राजनयिक

ByVijay Singhal

Dec 17, 2022
»æðߊæüÙ . Ö»ßæÙ Ÿæè·¤ëc‡æ ·Ô¤ Á‹× ©ˆâß âð Âêßü ×´çÎÚU ·¤ô ¿æÚUô´ ¥ôÚU âð âÁæØæ »Øæ ãñÐ ¥æÏéçÙ·¤ ÚU´»-çÕÚU´»è Üæ§ÅU ß ÛææÜÚUô´ âð ×´çÎÚU âéâç’ÁÌ ãñÐ
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा । भारत को जी-20 समूह की अध्यक्षता मिलने से विकास के कार्यों में अचानक गति आने लगी है। भारत के विभिन्न शहरों में जी-20 समूह के देशों के राजनयिकों की बैठकों का सालभर तक दौर चलेगा। विभिन्न स्तर की ये बैठकें देश भर के विभिन्न हिस्सों में हाेंगी। इसी को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने माइस टूरिज्म के तहत वृंदावन में कन्वेंशन सेंटर बनाने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को दिया है। केंद्र और राज्य सरकार पर्यटन से जुडे़ शहरों में पर्यटक सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाओं पर काम कर रही हैं। इन शहरों में भगवान श्रीकृष्ण की जन्म और लीला स्थली मथुरा भी शामिल है। इस साल जी-२० की अध्यक्षता भारत पर है। ऐसे में जी-20 से जुडे़ देशों के राजनयिकों के देशभर में भ्रमण और विभिन्न स्तर की बैठक संबंधी गतिविधियों के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त स्थान की आवश्यकता मथुरा में है। इसे देखते हुए उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने वृंदावन में कन्वेंशन सेंटर की स्थापना का प्रस्ताव दिया है। कन्वेंशन सेंटर में उच्चस्तरीय बैठकों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं जुटाई जाएंगी। इसमें बैठकों के लिए बड़े और छोटे हाल का निर्माण किया जाएगा। ठहरने के लिए कमरे बनाए जाएंगे। विदेशी पर्यटक स्थलों पर बड़ी कंपनियों की बैठकों की तर्ज पर यहां प्रस्तावित कन्वेंशन सेंटर में सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। ब्रज तीर्थ विकास परिषद के डिप्टी सीईओ पंकज वर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार ने माइस पर्यटन योजना में ब्रज को शामिल किया है। इस योजना में वृंदावन में कन्वेंशन सेंटर का निर्माण पवन हंस हेलीपैड के निकट करने का प्रस्ताव है। इसके लिए एक हेक्टेयर जमीन ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने मथुरा-वृंदावन नगर निगम से पवन हंस हैलीपेड के समीप प्राप्त कर ली है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.