हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन की थाना पुलिस ने राधाकुंड में बिना वीजा-पासपोर्ट के रह रहे विदेशी नागरिक को एलआईयू की रिपोर्ट पर गिरफ्तार किया है। आरोपी को जेल भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक एलआईयू प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि मंगलवार देर शाम वह टीम के साथ कस्बे में संदिग्ध व्यक्ति व होटल की चेकिंग कर रहे थे। वनखंडी महादेव के समीप एक गोरे रंग का व्यक्ति घूमते हुए दिखाई दिया। देखने पर विदेशी प्रतीत हो रहा था। पुलिस को देखकर उसने कदम तेज कर दिए। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पकड़े गए विदेशी ने अपना नाम फर्डीनंद पुत्र मारियो मुंसिल निवासी फिलीपिंस बताया। बताया कि वह वर्ष 2000 में फिलीपिंस से विद्यार्थी वीजा पर भारत आया था। इसके बाद राधाकुंड की पाल काॅलोनी में निवास करने लगा। उसके पास से 77 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक ओमहरि वाजपेयी ने बताया कि एलआईयू की टीम द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया है। विदेशी नागरिक को जेल भेजा गया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
