• Wed. Feb 25th, 2026

बलदेव क्षेत्र में किसानों की पुल की मांग,रजवाहे में पानी से निकलकर चारा लाने को मजबूर,

ByVijay Singhal

Jul 29, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के बलदेव क्षेत्र में किसान पिछले एक साल से परेशान हैं। मांट ब्रांच गंग नहर से निकलने वाले रजवाहे के खडैरा मौजा के किसान सिंचाई विभाग से एक पैदल स्थाई तथा अस्थाई पुल की मांग कर रहे हैं। लेकिन सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर और एक्शियन किसानों को नियमों का हवाला देकर टालते रहते हैं। स्थिति यह है कि किसानों को रजवाहे में बहते पानी से होकर चारा लाने को मजबूर होना पड़ रहा है। इससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।
किसान ब्रजेश पांडेय का कहना है कि नियम सिर्फ किसानों के लिए ही लागू होते हैं। उन्होंने बताया कि बलदेव के नरहौली जुन्नारदार के समीप रजवाहे पर मात्र 400 मीटर की दूरी पर 3 पुल बने हुए हैं। इनमें से एक पुल सिर्फ एक नई कॉलोनी के लिए बनाया गया है। हर रोज किसान रजवाहे में चलते पानी के बीच से सिर पर चारा लाने को मजबूर हो रहे हैं। समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव गौरव पांडेय का कहना है कि इस सरकार में अधिकारी बेलगाम हो गए हैं। वे किसानों की सुन ही नहीं रहे हैं। अधिकारी सिर्फ रसूखदारों का साथ देकर उनके लिए पुल बनवा रहे हैं। लेकिन किसानों को नियमों का पाठ पढ़ा रहे हैं। किसानों का कहना है कि अगर जल्द ही उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। मथुरा में किसानों की एक साल से पुल की मांग: रजवाहे में बहते पानी से निकलकर चारा लाने को मजबूर, सिंचाई विभाग के अधिकारी नियमों का हवाला मामला देकर टाल रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.