• Tue. Feb 17th, 2026

खाद्य सुरक्षा विभाग ने मथुरा में मिलावटी घी और दूध को फेंकवाया, डेयरी प्लांट पर तैयार किया जा रहा था

ByVijay Singhal

Dec 13, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने डेयरी प्लांट पर मिलावट की शिकायत मिलने पर छापामार कार्यवाही की। यहां बड़े पैमाने पर मिलावट खोरी का धंधा चल रहा था। टीम ने यहां मिलावटी दूध और घी मिलने पर उसे फिंकवा दिया। इसके बाद टीम ने प्लांट को सील कर दिया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने  एक हजार किलो मिलावटी घी और एक हजार लीटर दूध को नष्ट कराया। इसके अलावा विभिन्न स्थानों से पनीर के नमूने लिए गए। वहीं, एक डेयरी प्लांट को भी सीज किया गया।
सहायक आयुक्त डॉ. गौरी शंकर ने बताया कि जुगसना क्षेत्र में प्रेमचंद अग्रवाल मिल्क डेयरी प्लांट पर छापा मारा। डेयरी मालिक मौके पर लाइसेंस पेश नहीं कर सका। यहां से घी, दूध, क्रीम तथा मिल्क पाउडर का एक-एक नमूना जांच के लिए लिया है। साथ ही लगभग एक हजार किलोग्राम मिलावटी घी तथा एक हजार लीटर मिलावटी दूध जो खराब हो चुका था उसको नष्ट कराया गया। वहीं, कोसीकलां क्षेत्र के हुसैनी गांव में संचालित बृजवासी डेयरी से पनीर का नमूना, पैगाम स्थित पनीर प्लांट से पनीर का एक नमूना लिया गया। डेयरी प्लांट को अनियमितता बरतने के कारण सील कर दिया गया है। टीम द्वारा अग्रवाल भोजनालय मथुरा से भी पनीर का सैंपल लिया गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.