• Sat. Feb 14th, 2026

मंडी पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम, भरे सब्जियों के सैंपल

ByVijay Singhal

Jun 12, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने मंडी में औचक निरीक्षण किया। सब्जियों के नमूने भर जांच को भेजे। सहायक आयुक्त डॉ. गौरी शंकर ने बताया कि खाद्य एवं पेय पदार्थ में हो रही मिलावट की रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान के तहत सीजनल फल एवं सब्जियों में हानिकारक रसायन जैसे पेस्टिसाइड तथा मिनरल ऑयल की कोटिंग की जांच को टीम नवीन सब्जी मंडी में पहुंची। वहां से खीरा, आम, पपीता, सेब, तरबूज, करेला, टमाटर के साथ अन्य फल एवं सब्जियों के नमूने जांच को संग्रहीत किए गए। साथ ही वाडीलाल ब्रांड के आइस्क्रीम के चार नमूना एवं नमस्ते इंडिया ब्रांड आइस्क्रीम का 1 नमूना जांच को लिया गया। फल एवं सब्जियों के नमूना संग्रहण का उद्देश्य फल एवं सब्जियों में हानिकारक पेस्टिसाइड रसायन एवं मिनरल ऑयल की पोलिश का पता लगाना है। इन सभी नमूनों को प्रयोगशाला में जांच को भेजा गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.