• Wed. Feb 25th, 2026

खाद्य विभाग की टीम ने आधा दर्जन स्थानों से लिए 13 सैंपल

ByVijay Singhal

Jul 30, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। खाद्य विभाग की आधा दर्जन टीम मंगलवार को राया, टाउनशिप, गोवर्धन, श्रीकृष्ण जन्मस्थान, रमणरेती, गोकुल और वृंदावन में पहुंची और गोलगप्पे के पानी के 13 सैंपल लिए। टीम ने सभी सैंपल को जांच के लिए लैब भेजा है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अधिकारी मैदान में आ गए हैं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन सहायक आयुक्त धीरेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्ञान पाल सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को अलग-अलग टीमों ने खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए। सहायक आयुक्त धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी जितेंद्र सिंह एवं दलवीर सिंह ने राया क्षेत्र से गोलगप्पे के पानी का एक-एक सैंपल लिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मेन्द्र ने टाउनशिप से गोलगप्पे के पानी के दो सैंपल लिए। मोहर सिंह कुशवाह ने गोवर्धन क्षेत्र से गोलगप्पे के पानी के दो सैंपल लिए, भरत सिंह ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि के पास से गोलगप्पे के पानी के दो व सूजी का एक सैंपल लिया। अरुण कुमार ने रमणरेती व गोकुल से गोलगप्पे के पानी का एक-एक सैंपल लिया। रीना शर्मा ने वृंदावन से गोलगप्पे के पानी के दो सैंपल लिए हैं। सभी नमूनों को जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेजा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। टीम को देख गोलगप्पे बेचने वाले अपनी ढकेल को लेकर इधर उधर भागने लगे, लेकिन टीम के अधिकारियों ने उन्हें भागने से पहले ही रोक लिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.