• Mon. Feb 9th, 2026

मथुरा-दिल्ली हाईवे पर खाद्य विभाग ने पकड़ी अवैध डेयरी, 500 लीटर दूषित दूध कराया नष्ट

ByVijay Singhal

Oct 20, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा- दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ी संख्या में अवैध दूध की डेयरी संचालित है। बताते हैं इन डेयरी यूनिटों पर राजस्थान मध्य प्रदेश हरियाणा से दूध के टैंकर आते हैं और यह लोग उसमें पानी आदि मिलाकर भारी मुनाफा कमा रहे हैं। ऐसी ही एक देरी पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने आज छापा मार कार्रवाई की। द्वारा दिए गए आदेश पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा सहायक आयुक्त डॉ. गौरी शंकर के नेतत्व में पुलिस बल के साथ हाईवे स्थित छाता अकबरपुर पर संचालित एक डेयरी यूनिट पर छापा मार कार्रवाई की गई। डेयरी संचालक मौके पर दूध संग्रह का लाइसेंस नहीं दिखा सके संदेह होने पर डेयरी यूनिट में संग्रहित दूध तथा मध्य प्रदेश से आपूर्ति किए जा रहे दुग्ध टैंकर से जांच हेतु चार दूध के सैंपल संग्रहित किए गए
चैकिंग के दौरान लगभग 500 लीटर दूषित दूध को मौके पर नष्ट कराते हुए संचालक को स्वच्छ वातावरण में दूध के संग्रह करने के निर्देश दिए गए। टीम द्वारा चौमुहा कस्बा में मुखिया जी प्रोविजन स्टोर तथा गिर्राज प्रोविजन स्टोर का निरीक्षण करने के उपरांत एक एक नमूना कुट्टू आटा का संग्रहित किया गया। कार्रवाई के दौरान टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसपी तिवारी तथा गजराज सिंह अरुण कुमार भारत सिंह धर्मेंद्र सिंह खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं ताराचंद खाद्य सहायक उपस्थित रहे थे ।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.