हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। घने कोहरे के चलते रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित है। लंबी दूरी की ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। मंगलवार को कर्नाटक एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब 6 घंटे देरी से पहुंची जबकि गांधीधाम एक्सप्रेस लगभग 11 घंटे विलंब से चली। इसके अलावा दो दर्जन से अधिक ट्रेनें कई घंटों की देरी से स्टेशन पहुंचीं। सुबह और रात के समय दृश्यता बेहद कम होने के कारण ट्रेनों की रफ्तार सीमित करनी पड़ रही है। लगातार हो रही लेटलतीफी से प्लेटफार्मों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ रही है और कनेक्टिंग ट्रेनों पर असर पड़ रहा है। यात्रियों का कहना है कि ठंड और अनिश्चित समय के कारण उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। कड़ाके की ठंड के चलते यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
