• Wed. Feb 18th, 2026

व्रन्दावन के इस्कॉन मंदिर में ठाकुरजी के श्रीविग्रह को कराया नौका विहार, की गई पुष्पवर्षा,

ByVijay Singhal

Mar 17, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा।  वृंदावन स्थित श्रीकृष्ण-बलराम इस्कॉन मंदिर में बुधवार की शाम ठाकुरजी के श्रीविग्रहों को नौका विहार कराया गया। इस दिव्य और मनोहारी दर्शन के लिए देश-विदेश से हजारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।दिव्य मनोरथ में बुधवार की शाम इस्कॉन मंदिर के आंगन में तीन से चार फुट तक पानी भरकर प्रतीकात्मक यमुना का स्वरूप दिया गया। प्रतीकात्मक यमुना में गुलाब, गेंदा, गुल्दावरी, चमेली, मोगरा, आर्किड आदि के फूलों की पंखुड़ियों सहित सुगंधित द्रव्य डाले गए। वहीं फूलों से सुज्जजित नौका रूपी कुंज महल में ठाकुरजी के श्रीविग्रहों को विराजमान कराया गया। इसके बाद कुंज महल को प्रतीकात्मक यमुना में नौका विहार करने को लाया गया। इसी समय वैदिक मंत्रोच्चारण और शंख ध्वनि के बीच श्रीविग्रहों को नौका विहार कराया गया। इसी बीच मंदिर की छत से फूलों की वर्षा होने लगी। संपूर्ण मंदिर प्रांगण जय-जयकार से गूंज उठा। मंदिर परिसर में रंगोलियां भी बनाई गईं। शाम को ठाकुरजी के समक्ष छप्पन भोग भी निवेदित किए गए। इस्कॉन वृंदावन के अध्यक्ष पंचगौड़ा दास, मीडिया प्रभारी रविलोचन, विमलदास आदि थे। इस्कॉन मंदिर में आयोजित हुए नौका विहार समारोह के दिव्य दर्शन का साक्षी बनने के लिए रूस, अमेरिका, कनाडा, इंग्लैंड, जर्मन आदि देशों से आए श्रद्धालु ठाकुरजी के नौका में दर्शन कर हर्षित हो रहे थे। श्रद्धालु हरे राम-हरे कृष्ण का संकीर्तन के साथ नृत्य कर रहे थे। इस दिव्य बेला के दर्शन करने के लिए देश-विदेश से आए हजारों भक्त मौजूद रहे।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.