• Thu. Feb 12th, 2026

बांकेबिहारी मंदिर में हादसा, रस्सी टूटने से गिरा फूल बंगला, मचा हड़कंप; बाल-बाल बचे श्रद्धालु

ByVijay Singhal

May 21, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के जग प्रसिद्ध ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में उस समय हड़कंप मच गया जब मंदिर में बनने वाले फूल बंगले का जाल रस्सी के कटने से लटक गया। हालांकि इसमें किसी को कोई चोट नहीं आई। बिहारी जी मंदिर में ठाकुर जी को शीतलता प्रदान करने के लिए फूल बंगले सजाए जा रहे हैं। मंगलवार को भी मंदिर में फूल बंगला सजाया गया था। शाम को अचानक फूल बंगले का जाल लटक गया। इससे श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। मंदिर में तैनात सुरक्षाकर्मियों और पुलिसकर्मियों ने श्रद्धालुओं को मंदिर से बाहर निकालकर जाल को सही किया। जानकारी के अनुसार फूल बंगले के जाल को रस्सियों से बांधा जाता है। आशंका है कि बंदरों द्वारा रस्सी काटे जाने के कारण फूल बंगले का जाल लटक गया। हालांकि इसमें किसी श्रद्धालु को कोई चोट नहीं आई।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.