• Sat. Feb 21st, 2026

जयसिंहपुरा खादर में बाढ़ पीड़ितों को घर घर जाकर बांटे भोजन पैकेट व पानी

ByVijay Singhal

Sep 6, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महानगर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र वार्ड 36 जयसिंहपुरा के खादर में मदद के लिए नगर निगम प्रशासन और पार्षदों के दल ने बाढ़ प्रभावित लोगों को भोजन के पैकेट और पानी वितरित किया गया। यह मदद ऐसे लोगों को दी गई है जिन्होंने बाढ़ के चलते अभी तक अपने घरों को नहीं छोड़ा है। स्टीमर में बैठकर घर घर जाकर भोजन के पैकेट और पानी वितरित किया गया। नगर निगम प्रशासन और पार्षदों के दल ने हर संभव मदद का लोगों को भरोसा दिया। इस मौके पर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह, सहायक नगर आयुक्त राकेश त्यागी, भाजपा नेता चौधरी तिलकवीर सिंह, स्थानीय पार्षद/कैबिनेट सदस्य राकेश भाटिया, पार्षद राजीव कुमार सिंह, पार्षद मुन्ना मलिक, पार्षद देवेंद्र कुमार, रवि चौधरी, सौदान कुंतल, राजेश कुमार रावत, समीर आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.