• Mon. Feb 9th, 2026

बरसाना में आस्था का सैलाब: वीकेंड पर राधा रानी के दरबार में उमड़ी भीड़

ByVijay Singhal

Jan 26, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। बरसाना राधा रानी की नगरी में  आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। वीकेंड होने के कारण कस्बे में पहुंची भक्तों की भीड़ के कारण पूरे दिन जाम के हालात रहे। मंदिर से लेकर सड़क तक भक्तों की कतारें ही दिखीं। हालांकि लाइनों में लगे भक्त राधे-राधे के जयकारे लगाते रहे। राधा रानी की नगरी में वीकेंड की सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पडा। गाजीपुर से राणा वाली प्याऊ और गोवर्धन रोड तक वाहनों की कतारें लग गईं। हालात ऐसे बने कि वाहन रेंगते हुए आगे बढ़े। चौराहों पर भक्तों की भीड़ ने रास्तों को जाम कर दिया। सड़कों पर जाम के साथ-साथ मंदिर में भी भक्त खचाखच भरे रहे। लाडली जी मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की कतारें सीढ़ियों से लेकर मंदिर परिसर तक पहुंच गईं। गर्भगृह के बाहर पैर रखने को जगह नहीं मिली। सेवायतों को बार-बार भीड़ संभालनी पड़ी। इस दौरान जयकारों के बीच भक्त अपनी बारी का इंतजार करते रहे। दोपहर होते-होते बाजार मार्ग और मंदिर के रास्तों पर भी जाम जैसे हालात बन गए। दुकानों के आगे खड़े वाहन, भीड़ और संकरी गलियों ने भक्तों की राह को थोड़ी मुश्कित किया। भीड़ और जाम के कारण स्थानीय लोग व व्यापारी परेशान रहे। यहां आए श्रद्धालुओं ने कहा कि होली उत्सव शुरू होने के साथ ही बरसाना में भीड़ और यातायात प्रबंधन को मजबूत करना चाहिए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.