• Sat. Feb 14th, 2026

रंगभरी एकादशी पर उमड़ा आस्था का सैलाब,12 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने लगाई परिक्रमा, विदेशी भी रंग में सराबोर रहे

ByVijay Singhal

Mar 21, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में रंगभरनी एकादशी पर श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। आराध्य ठा बांके बिहारी के दर्शन के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने पंचकोसीय परिक्रमा करके खुद को धन्य किया। होली की मस्ती और ढोलकों की थाप पर थिरकते हुए श्रद्धालु आगे बढ़ते रहे। पांच कोसीय परिक्रमा मार्ग पर मानव शृंखला बन गई। श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे पर जमकर अबीर-गुलाल उड़ाया। सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हुआ तो दिन चढ़ने के साथ यह बढ़ता ही गया। इसी प्रकार राधवल्लभ मंदिर, राधादामोदर मंदिर और ठा. राधारमण मंदिर में भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में दर्शन करने पहुंचे। इन मंदिरों में भी सेवायत गोस्वामी श्रद्धालुओं पर गुलाल बरसा रहे हैं। इस बार मथुरा मुंसिफ कोर्ट न्यायालय द्वारा दर्शनार्थियों पर बांकेबिहारी मंदिर में गुलाल, रंग, फायर बिग्रेड सिलेंडर ले जाने पर रोक लगा दी है। रंगभरी एकादशी के अवसर पर भगवान राधा कृष्ण की भूमि वृंदावन में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। पांच कोस की परिक्रमा में स्थिति ऐसी रही कि पैर रखने की जगह नहीं। पूरे परिक्रमा मार्ग में श्रद्धालु भगवान के भजन गाते हुए रंग गुलाल उड़ाते हुए परिक्रमा दे रहे थे। रंगभरी एकादशी पर्व से मथुरा वृंदावन के मंदिरों में भी जमकर रंग गुलाल उड़ाया गया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.