• Sat. Feb 14th, 2026

खाटू श्याम की निशान यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

ByVijay Singhal

Mar 21, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में श्याम बाबा के फाल्गुन महोत्सव एवं निशान यात्रा में बुधवार को हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा, श्याम तेरे दर पर आया भक्त, तू ही है भक्तों का सहारा… जैसे भजनों पर भक्त झूम उठे। बाबा के भजनों पर नृत्य करते रंग-बिरंगे परिधानों में भक्तजन नगर परिक्रमा पर निकल पड़े। आस्था का ऐसा सैलाब उमड़ा कि निशान यात्रा में 2100 श्रद्धालुओं के हाथों में बाबा का निशान लहरा रहा था। श्याम भक्त अबीर-गुलाल खेलते हुए डीजे एवं बैंडबाजों पर बज रहे भजनों की धुन पर थिरकते एवं महिलाएं झूमते-नाचते चल रही थीं। पूरा शहर फाल्गुन महोत्सव पर्व पर पीले एवं केसरिया रंग में रंगा दिखा।
फाल्गुन सतरंगी निशान ध्वज यात्रा की धूम पूरे नगर में देखने को मिली। यात्रा पथवारी देवी मंदिर से शुरू हुई। यात्रा मार्ग को गुब्बारों से सजाया गया था। रास्ते में फूलों की वर्षा की गई। प्रारंभ से लेकर समापन तक शोभायात्रा में हर तरफ खाटू श्याम बाबा के जयकारे गूंजते रहे। निशान यात्रा में मोर पंख और श्रीकृष्ण की आकर्षक कृति से सजे रंग-बिरंगे 2100 निशान भी दिखे। भक्त निशानों को हाथ में लेकर पैदल ही चल रहे थे। खाटू श्याम के दीवाने भक्त बाबा के जयकारे लगाते नंगे पांव ही करीब तीन किलोमीटर से अधिक लंबी यात्रा कर रामनगर पहुंचे। समापन के साथ निशानों को श्याम बाबा को समर्पित किया गया। खाटू श्याम की निशान यात्रा को लेकर पुरानी जीटी रोड पर जाम लगा रहा। इससे वाहनों की लंबी कतारें सड़क के दोनों ओर लगी रहीं। हालांकि यात्रा के दौरान पुलिस की सख्ती के बाद भी भारी वाहन यात्रा मार्ग में धड़ल्ले से दौड़ रहे थे। इसके बाद भी जाम लगा रहा। पुलिस कर्मी कड़ी मशक्कत के बाद लगे जाम को खुलवा सके।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.