• Wed. Feb 11th, 2026

गोवर्धन मथुरा मार्ग पर टैम्पो में ज्यादा सवारियां होने से ओवरटेक करते समय पलटा, पांच यात्री गंभीर रूप से घायल

ByVijay Singhal

Nov 25, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के गोवर्धन मथुरा मार्ग पर सड़क हादसा हो गया। दरअसल, यहां पर एक टैम्पो में ज्यादा सवारियां थीं। ओवरटेक करते समय वह सड़क किनारे पलट गई। सवार पांच यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने मथुरा जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। मामला गोवर्धन-मथुरा मार्ग का है। देर रात एक टैम्पो मथुरा से सवारी लेकर गोवर्धन की ओर आ रहा था। बताया जा रहा है कि टैम्पो में क्षमता से अधिक सवारियां थीं। जिस वजह से टैम्पो का संचालन होना भी कठिनाई से हो रहा था। मथुरा मार्ग के पास सिद्धिविनायक महाविद्यालय के समीप ओवरटेक करते समय टैम्पो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इस टैम्पो में निर्मला 57 वर्षीय पत्नी राज सिंह, विमला 55 वर्षीय पत्नी करतार, मूर्ति 50 वर्षिय पत्नी सुरेश, रोशनी 60 वर्षिय पत्नी रमेश, सुरेश 60 वर्षिय पुत्र मंगी लाल निवासीगण बहादुरगढ़ सवार थे। हादसे में ये सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आस पास के लोगों ने देखा तो एंबुलेंस बुलाया। लोगों ने ही इन घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। यहां पर घायलों का प्राथमिक उपचार चला। हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मामले में पुलिस का कहना है कि घायलों का इलाज जारी है। जरूरी कार्रवाई की जा रही है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.