हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर आगरा से नोएडा साइड में किलोमीटर 139 गांव मगना सराय पर अज्ञात वाहन से बस की टक्कर होने से चालक की मौत हो गई, अन्य 5 सवारियां घायल हो गई हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ संजीव राय व थानाध्यक्ष रंजना सचान ने बताया आगरा से नोएडा साइड यमुना एक्सप्रेसवे किलोमीटर 139 गांव मगना सराय पर शनिवार सुबह 4.50 पर अज्ञात वाहन में पीछे से रोडवेज बस टकरा गई। रोडवेज बस चालक शिवधारी पुत्र दर्शन यादव निवासी मझिगांवा रानी की सराय, आजमगढ़ की मौके पर मौत हो गई। हादसे में पांच सवारियां घायल हो गईं। बस परिचालक महेन्द्र मिश्रा पुत्र कृपाशंकर मिश्रा निवासी अरसिया थाना सरपताह जिला जौनपुर, अन्य सवारियां श्यामबहादुर पुत्र सुखराम निवासी तिलोही थाना मोहनगंज जिला अमेठी, गंगाराम पुत्र श्यामलाल, रवेन्द्र निवासी बिरहीपुर जिला सुल्तानपुर, प्रमिला को एम्बुलेंस द्वारा कृष्णा अस्पताल आगरा पहुंचाया गया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
