हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन थाना क्षेत्र में युवती को जाल में फंसाकर उनकी अश्लील वीडियो बनाने का मामला इन दिनों सुर्खियों में हैं। युवती से दोस्ती गांठने के बाद युवती को गहरा घाव दिया तो वहीं पुलिसकर्मियों ने घाव को बार-बार कुरेदने का काम किया। पुरुष पुलिसकर्मियों ने पीड़िता पर भद्दे सवालों की बौछार की। नगर की समाजसेविका संग पीड़िता ने सोशल मीडिया पर अपने दर्द को बयां किया। मामला वृंदावन थाने का है। समाजसेविका लक्ष्मी गौतम के साथ पीड़िता ने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड किया। इसमें उन्होंने कहा कि उसके दोस्त ने उसके साथ बुरा किया। उसने एफआईआर भी कराई। जब कोई कार्रवाई होती न देखी तो वह बांकेबिहारी पुलिस चौकी गई। वहां उसके साथ जो हुआ वह जख्म पर मरहम लगाने की जगह उसे कुरदने जैसा था। चौकी पर चार पुरुष पुलिसकर्मियों (जिसमें दो दरोगा और दो सिपाही थे) उन्होंने पूछा कि तुम्हारे साथ क्या-क्या हुआ और तुम कहां-कहां गईं। वह शर्म से झिझक रही थी, लेकिन पुलिसकर्मियों को सरकार और आला अधिकारियों के निर्देश याद नहीं आ रहे थे। सरकार के स्पष्ट आदेश है कि महिला पीड़िता से केवल महिला पुलिसकर्मियों द्वारा ही जानकारी ले, लेकिन इस मामले में बांकेबिहारी पुलिस चौकी पर नियमों को धता बताकर युवती के जख्मों को खुलेआम कुरेदा गया। पुलिसकर्मियों ने पूछताछ के दौरान कहा कि गलती तुम्हारी है, तुम्हें युवक के साथ जाना ही नहीं चाहिए था। पुलिसकर्मियों ने चंद मिनटों में सही और गलत का फैसला कर दिया। युवती वहां से जाने के बाद समाजसेविका लक्ष्मी गौतम से मिली और आपबीती बताई। समाजसेविका लक्ष्मी गौतम का कहना है कि पुलिस का ऐसा रवैया बिल्कुल ठीक नहीं है। पुलिस को ऐसा ही करना है कि थानों में महिला हेल्प डेस्क और मिशन शक्ति टीम टीम तो केवल दिखावा है। इस संबंध में सीओ पीतम पाल सिंह का कहना है कि संबंधित विवेचक को निर्देश दिए गए हैं कि युवती से कोई भी जानकारी करनी है तो उनके घर जाकर परिजन को सामने ही बात की जाए। अगर चौकी पर ऐसा हुआ है तो उसकी जांच कराई जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
