• Fri. Feb 13th, 2026

रेल में बीमार हुए यात्री को लगाया ह्दयाघात का पहला इंजेक्शन

ByVijay Singhal

Dec 16, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिला अस्पताल में विशेष इंजेक्शन ह्रदयघात लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई। 40 हजार रुपये कीमत का इंजेक्शन फ्री लगने की घोषणा हाल ही में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने की थी। विशाखापट्टनम से मुजफ्फरपुर जा रहे प्रमोद कुमार की ट्रेन में अचानक तबीयत बिगड़ गई। यात्री को सीने में तेज दर्द की शिकायत पर जिला अस्पताल लाया गया। यहां सीएमएस डॉ. नीरज अग्रवाल, डॉ. रवि माहेश्वरी, डॉ. अमन की देखरेख में मरीज की ईसीजी जांच हुई। इसके बाद फार्मासिस्ट मुकेश कुमार ने मरीज को इंजेक्शन लगाया। सीएमएस ने बताया कि समय रहते इंजेक्शन लगने से मरीज की जान बच गई। इंजेक्शन लगाने के बाद मरीज को एंबुलेंस से आगरा एनएस मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया ताकि मरीज का उच्च स्तरीय उपचार हो सके। उन्होंने बताया कि 35 से 40 हजार रुपये कीमत का टेनेक्टाप्लेस इंजेक्शन दिल की नली बंद होने पर खून के थक्के को घोलने में मदद करता है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.