हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जैंत थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर छटीकरा में एनएचएआई, हाईवे घटना प्रबंधन टीम और प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पक्के अतिक्रमण ध्वस्त किए। अभियान के कारण अतिक्रमणकारियों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ दबंगों ने अभियान रुकवाने के लिए अधिकारियों को फोन भी किए, लेकिन किसी अधिकारी ने उनका साथ नहीं दिया। महुअन हाईवे टोल प्लाजा के प्रबंधक नितिश शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस प्रशासन के सहयोग से छटीकरा में 12 पक्के, 8 टिनशेड, 30 रेहड़ियों और दो दर्जन से अधिक साइन बोर्ड को हाईवे से हटाया गया। इस दौरान कुछ लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन पुलिस प्रशासन के सहयोग से लोगों को समझा बुझाकर शांत किया और अभियान जारी रहा। घटना प्रबंधक अधिकारी आवेश खान ने बताया कि छटीकरा में लोगों ने हाईवे के किनारे अतिक्रमण कर रखा था। इसके कारण वाहन चालकों को परेशानी तो हो रही थी साथ ही अतिक्रमण दुर्घटना का कारण भी बन रहा था। इसी के चलते शुक्रवार को अभियान चलाकर हाईवे से अतिक्रमण हटाया गया। एनएचएआई के डिप्टी मैनेजर मन्नान खान ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। उप जिलाधिकारी अजीत कुमार ने अतिक्रमण कारियों को पुनः अतिक्रमण करने पर दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
