• Thu. Feb 12th, 2026

पानी भरने गए युवक पर फायरिंग, कमर और हाथ में लगी गोली

ByVijay Singhal

Mar 30, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा।  थाना छाता कोतवाली के गांव अकबरपुर में सुबह पानी लेने गए युवक को गोली मार दी ल। एक गोली उसकी हथेली को चीरती हुई निकल गई। वहीं दूसरी गोली उसकी कमर में जाकर फंस गई। गंभीर हालत में परिजन ने उसे अस्पताल भर्ती कराया। जहां अब उसकी हालत खतरे से बाहर है। गांव अकबरपुर निवासी रवि पुत्र भूदेव रविवार सुबह अकबरपुर सिहाना रोड स्थित आझई रेलवे स्टेशन पर पीने का पानी लेने गया था। तभी गांव निवासी चंदन सिंह पुत्र झनक सिंह अपने चार से पांच साथियों के साथ आया। रवि पर तमंचे से गोली चला दी। गोली उसकी हथेली को चीरती हुई उसके कमर में जा फंसी। गोली की आवाज सुनकर स्टेशन पर खड़े लोग घटनास्थल की तरफ दौड़े। इतने में आरोपी बाइक लेकर वहां से भाग खड़े हुए। गंभीर हालत में रवि को मथुरा सिटी अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत अब खतरे से बाहर है। कोतवाली थाना प्रभारी विनोद बाबू मिश्र ने बताया अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। घायल के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.