• Thu. Feb 12th, 2026

राया में परचून की दुकान में लगी आग, सामान जला

ByVijay Singhal

Mar 17, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राया में मांट रोड पर परचून की दुकान में आग लग गई। जानकारी मिलते ही लोग जुटे और आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। सूचना पर दमकल टीम भी पहुंंची। जब तक आग बुझाई गई तब तक दुकान का समान जल चुका था। मांट रोड पर रेलवे फाटक के पास स्थित महादेव अग्रवाल रोज की तरह से शाम दुकान बंद कर घर चले गए। देर शाम दुकान से आग की लपटें व धुआं देखकर लोग जुटे। दुकान स्वामी भी पहुंचे और दुकान को खोलने का प्रयास किया। तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। आग सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल मय फोर्स के साथ पहुंच गए। पूर्व चेयरमैन राकेश शर्मा, अरविंद शर्मा, भूपेश अग्रवाल, अभिषेक पाराशर, नीतेश पाठक, सरबन अहमद आदि मौके पर पहुंच गए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.