• Fri. Feb 20th, 2026

सीएचसी में खड़ीं तीन एंबुलेंस में लगी आग

ByVijay Singhal

Sep 20, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में खड़ीं तीन एंबुलेंस में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग लगने से अस्पताल परिसर में अफरातफरी मच गई। आग लगने की जानकारी स्वास्थ्यकर्मियों ने अग्निशमन विभाग को दी। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आधा घंटे में आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक यह गाड़ी राख हो चुकी थीं। सीएचसी परिसर में खड़ीं तीन कंडम एंबुलेंस में अचानक आग लग गई। आग का विकराल रूप देखकर सीएचसी में आने वाले मरीजों में अफरातफरी मच गई। सीएचसी स्टाफकर्मियों ने मामले की जानकारी सीएचसी प्रभारी डाॅ. गिरेंद्रपाल सिंह को दी। वहीं अग्निशमन विभाग को सूचना देने के साथ-साथ कर्मचारी निजी संसाधनों से आग पर काबू पाने का प्रयास करते रहे। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया। तब तक एंबुलेंस पूरी तरह से जलकर राख हो गई थीं। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि सीएचसी परिसर में खड़ीं तीन एंबुलेंस में अज्ञात कारणों से आग लगी है। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी जा चुकी है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.