• Thu. Feb 19th, 2026

महावन क्षेत्र में दोना-पत्तल फैक्ट्री में लगी आग, लाखो का सामान जलकर खाक, शॉर्ट सर्किट से भड़की

ByVijay Singhal

Oct 5, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना महावन क्षेत्र के किशनपुर गांव में सुबह लगभग 4 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण एक दोना-पत्तल बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक अधिकांश सामान और मशीनें जलकर खाक हो चुकी थीं।
फैक्ट्री मालिक महेश चंद शर्मा ने बताया कि उन्होंने यह फैक्ट्री स्वरोजगार के रूप में स्थापित की थी, जिससे उनके परिवार का भरण-पोषण होता था। इस आगजनी में मशीनें और माल जलकर नष्ट हो गया, जिससे लगभग 9 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। इस भारी नुकसान के बाद उनके परिवार के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। फैक्ट्री पूरी तरह नष्ट हो जाने से उनके पास अब कोई आय का साधन नहीं बचा है। उन्होंने प्रशासन से आर्थिक सहायता की अपील की है, ताकि वे अपने परिवार के लिए दोबारा जीवन-यापन का प्रबंध कर सकें। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल राहत प्रदान करने की मांग की है। इस घटना ने छोटे स्वरोजगारों की सुरक्षा व्यवस्था और बिजली आपूर्ति की निगरानी के महत्व को भी उजागर किया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.