• Thu. Feb 19th, 2026

खड़ी स्कूटी में लगी आग:10 मिनट में जलकर खाक, पुलिस जांच में जुटी

ByVijay Singhal

Oct 6, 2025
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा के चौबिया पाड़ा क्षेत्र में एक खड़ी स्कूटी में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। 10 मिनट में आग इतनी फैल गई कि नई खरीदी गई स्कूटी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। जानकारी के अनुसार, चौबिया पाड़ा निवासी संजय चतुर्वेदी के घर के बाहर यह घटना हुई। उनके भाई के पुत्र की नई स्कूटी घर के बाहर खड़ी थी, क्योंकि घर में नवीनीकरण का काम चल रहा था। रविवार सुबह अचानक स्कूटी में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की और पुलिस को सूचना दी, लेकिन तब तक स्कूटी का अगला हिस्सा पूरी तरह नष्ट हो चुका था। संजय चतुर्वेदी ने बताया कि यह स्कूटी कुछ ही दिन पहले खरीदी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा सके।फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने लोगों से सावधानी बरतने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत देने की अपील की है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.