हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नोएडा आगरा यमुना एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। कार से धुआं निकलता देख कार सवारों ने उसमें से कूदकर अपनी जान बचाई। आग लगते देख वहां से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों ने अपने वाहन रोक लिए और इसकी सूचना पुलिस को दी। शनिवार की दोपहर को दिल्ली के द्वारिका निवासी सुव्रत कुमार गायकवाड़ पत्नी और दो बच्चों के साथ आगरा घूमने जा रहे थे। स्विफ्ट डिजायर कार संख्या CG 07 AL 7585 से सुब्रत जैसे ही बल्देव क्षेत्र में पहुंचे तभी उसमें आग लग गई।
हादसा यमुना एक्सप्रेस वे पर थाना बल्देव क्षेत्र में माइल स्टोन 125 पर हुआ। चलती कार में जब सुब्रत ने धुआं निकलता देखा तो उन्होंने बिना देर किए गाड़ी को साइड में रोका। इसी दौरान कार से आग की लपटें निकलने लगी। किसी तरह सुब्रत और उनका परिवार गाड़ी से निकला और जान बचाई। कार में आग लगती देख नोएडा से आगरा की तरफ जा रहे वाहनों के पहिए थम गए। एक्सप्रेस वे पर कुछ देर के लिए एक साइड का ट्रैफिक रुक गया। कार से आग की लपटें निकल रही थी। इसी दौरान वाहन चालकों ने सावधानी पूर्वक एक्सप्रेस वे के दूसरे कॉर्नर की तरफ से अपने वाहन निकाले। कार में आग लगने की सूचना मिलते ही यमुना एक्सप्रेस वे की रेस्क्यू टीम और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। दमकल की टीम ने आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सीओ महावन आलोक सिंह ने बताया कि संभावना है कि गाड़ी में आग तकनीकी कमी के कारण लगी। फिलहाल एक्सप्रेस वे पर यातायात सुचारु है किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
