हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महावन कस्बे में एक मेडिकल स्टोर में अचानक आग लग गई। बाजार में अफरातफरी मच गई। आग से लाखों रुपये की दवा व अन्य सामान जल गया। मथुरा होली गेट निवासी प्रकाश शर्मा का महावन कस्बे में मेडिकल स्टोर है। दुकान से सुबह सात बजे अचानक धुआं निकलता दिखाई दिया। धुआं देख आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर पहुंचे प्रकाश शर्मा ने बताया मंगलवार रात को 11 बजे दुकान बंद कर घर गए थे। उन्हें फोन पर सूचना मिली कि दुकान से से धुआं निकल रहा है। शटर खोलकर अंदर देखा तो आग तेजी से फैल चुकी थी। आग इतनी भीषण थी कि स्टोर में रखी दवाएं और जरूरी सामान जल गया। लोगों ने सबमर्सिबल पंप से पानी डालकर आग बुझाने में मदद की। आग लगने का कारण विद्युत शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस आग लगने के कारणों और नुकसान की जांच कर रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
