• Tue. Feb 10th, 2026

जंक्शन के एफओबी पर शाॅर्ट सर्किट से लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

ByVijay Singhal

May 24, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। रेलवे जंक्शन के पुराने फुट ओवर ब्रिज पर विद्युत लाइन की केबल में अचानक शाॅर्ट सर्किट के बाद आग लग गई। केबल में लगी आग से रुक-रुक कर धमाके होते रहे। इसे देख फुट ओवर ब्रिज से गुजर रहे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। विद्युत सप्लाई बंद कर आग पर काबू पाया गया। जंक्शन पर बृहस्पतिवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे फुट ओवर ब्रिज पर प्लेटफार्म नंबर 4 को जाने वाले रैंप के पास विद्युत केबल में अचानक आग लग गई। केबल में लग रही आग की सूचना रेलवे विद्युत निगम को दी गई। आनन-फानन विद्युत सप्लाई को बंद किया गया। सप्लाई बंद होते ही शाॅर्ट सर्किट से होने वाले धमाके तो रुक गए, लेकिन केबल में आग सुलगती रही। आग को मिट्टी ओर रेत डालकर बुझाया गया। विद्युत सप्लाई बंद होने से जंक्शन पर अंधेरा छा गया। कुछ देर बाद सप्लाई को बहाल किया गया। आग इतनी तेज थी कि फुट ओवर ब्रिज पर लगी लोहे की टिन भी पिघल गई। रेलवे विद्युत निगम के अधिकारियों ने आग लगने की वजह गत दिन आई तेज आंधी को बताया। उन्होंने बताया कि आंधी के कारण फुट ओवर ब्रिज पर लगी लोहे की टिन से रगड़ खाने के बाद केबल क्षतिग्रस्त हो गई होगी। आग से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्रशस्ति श्रीवास्तव, जनसंपर्क अधिकारी रेलवे आगरा ने कहा, जंक्शन के फुट ओवर ब्रिज पर प्लेटफार्म के पास अधिक गर्मी होने के कारण इलेक्ट्रिक केबल में ओवरहीटिंग और स्पार्किंग हुई थी, जिसे तत्काल ठीक किया गया। इस घटना में किसी कर्मचारी या यात्री को कोई हानि नहीं पहुंची।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.