• Sun. Mar 29th, 2026

यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस में लगी आग, मची चीख-पुकार

ByVijay Singhal

Mar 29, 2026
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। नोहझील थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर एक बार फिर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रविवार सुबह आगरा से नोएडा जा रही एक निजी बस में अचानक आग लग गई, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। बस में 48 यात्री सवार थे। सभी ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। यह घटना नौहझील थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 64 के पास हुई। बताया जा रहा है कि बस (नंबर DD01AA9317) में अचानक आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने बस को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। कटैलिया गांव के रहने वाले यशपाल सिंह ने तुरंत पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही नौहझील थाना पुलिस और बाजना चौकी की टीम मौके पर पहुंच गई और तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू किया। बस में मौजूद यात्रियों में आग लगते ही घबराहट फैल गई। लोग चीखते-चिल्लाते हुए किसी तरह बस से बाहर निकलने लगे। हालात ऐसे बन गए थे कि कई यात्रियों को कूदकर अपनी जान बचानी पड़ी। हालांकि, पुलिस और स्थानीय टीम की तेजी से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण की टीम भी मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में सहयोग किया। वहीं आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। दमकल कर्मी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने में जुट गए। खबर लिखे जाने तक आग बुझाने का काम जारी था। पुलिस के मुताबिक, इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। साथ ही इलाके में कानून-व्यवस्था भी सामान्य बनी हुई है। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच की जा रही है। बता दें पिछले साल दिसंबर में भी इसी एक्सप्रेसवे पर कोहरे के कारण कई गाड़ियों की टक्कर के बाद भीषण आग लग गई थी, जिसमें कई लोगों की जान चली गई थी। इस ताजा घटना ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.