• Mon. Mar 9th, 2026

कोसीकलां के रिसोर्ट के सामने गाड़ी पलटने से लगी आग

ByVijay Singhal

Mar 8, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना कोसीकलां के अंतगत हाइवे पर मैगसोंस रिसोर्ट के सामने एक कार पलट गयी और उसमें आग लग गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दमकल बुला कर आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि कार में सवार सभी छह लोग सुरक्षित उतर गये। दोपहर करीब 12 बजे कार सवार छह युवक मथुरा से दिल्ली की ओर जा रहे थे। हाइवे पर गांव अजीजपुर के समीप कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गयी और उसमें आग लग गयी। इसके चलते कार सवारों में चीखपुकार मच गयी। गनीमत रही कि कार सवार सभी खिड़की खोल कर सुरक्षित बाहर निकल आये। गाड़ी में आग लगने से वाहन जहां के तहां रुक गये। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी।थाना प्रभारी निरीक्षक कोसीकलां राज कमल सिंह ने बताया कि गाड़ी में आग लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंच दमकल बुलाकर आग पर काबू पाया। पुलिस ने कार को एक ओर हटवाकर यातायात सुचारू कराया। गाडी रिषभ अग्रवाल निवासी सी-चार गोविन्दनगर की है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.