• Wed. Feb 18th, 2026

मथुरा थाना हाईवे क्षेत्र में साड़ी फैक्टरी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

ByVijay Singhal

Aug 7, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित एक साड़ी फैक्टरी में मंगलवार दोपहर आग लग गई। आग से काफी नुकसान हो गया। हालांकि गनीमत रही कि फैक्टरी में स्थापित अग्निशमन यंत्र संचालित थे। कर्मियों ने तत्काल उनका उपयोग कर आग पर काबू करने का प्रयास किया। इधर, दमकल कर्मी भी पहुंच गए। उन्होंने फायर टेंडर से आग पर पानी की बौछार करते हुए उसे पूर्ण रूप से शांत किया। शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की बात सामने आई है। इंडस्ट्रियल एरिया साइट ए में अतुल अग्रवाल की मिनी प्रोडेक्टर नाम से साड़ी की फैक्ट्री है। वाकया दोपहर 12.30 बजे करीब का होगा। देखते ही देखते साड़ियों व उसके पास रखी साड़ियों में लगने वाली लैस ने आग पकड़ ली। कर्मियों ने साड़ियों के बंडल को अलग किया और आग को बुझाने का प्रयास किया। कर्मियों ने तत्काल पुलिस व अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सीएफओ नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मौके पर पहुंचकर आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। कर्मियों ने काफी हद तक माल को सुरक्षित एरिया में पहुंचा दिया था। इसके चलते ज्यादा नुकसान होने से बच गया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.