• Tue. Feb 10th, 2026

संत प्रेमानंद महाराज के फ्लैट में लगी आग, मच गई अफरातफरी

ByVijay Singhal

Jan 11, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन के छटीकरा मार्ग स्थित श्रीकृष्ण शरणम् सोसायटी के फ्लैट संख्या 212, जिसमें संत प्रेमानंद महाराज का आवास है। शनिवार देर रात अचानक आग लग गई। प्लास्टिक जलने की दुर्गंध आने के बाद आसपास के लोगों को आग की जानकारी हुई। लोगों ने अपने-अपने फ्लैट से बाहर निकलकर देखा तो पता चला कि संत प्रेमानंद महाराज के फ्लैट में आग लगी है। प्लैट से धुआं और आग की लपटें निकल रही थीं। तभी सोसायटी के लोगों ने सबमर्सिबल चलाकर करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उधर, आग की सूचना पर सीओ सदर पीपी सिंह और कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में दमकल की दो गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गईं। संत प्रेमानंद महाराज के पड़ोस में रहने वाले चेतन लवानिया ने बताया कि महाराज जिस फ्लैट में रहते थे, उसमें अचानक आग लग गई। हालांकि प्रेमानंद महाराज पिछले एक माह से अधिक समय से यहां नहीं रह रहे हैं। वह अपने आश्रम श्रीराधाकेलि कुंज में निवास कर रहे हैं। कांग्रेस नेता और पूर्व सभासद तुलसी स्वामी ने बताया कि सोसायटी की चौथी मंजिल पर रहने वाले चेतन लवानिया के फोन पर पहुंचे तो संत के सेवादारों ने उनके साथ अभद्रता की। उन्होंने सेवादारों पर आरोप लगाया कि वह लोगों के साथ पुलिसकमियों के साथ भी अभद्रता और गालीगलौज की है। सीओ सदर पीपी सिंंह ने बताया कि संत प्रेमानंद महाराज के फ्लैट में शार्ट सर्किट से आग लगी है। आग पर काबू पा लिया गया है। नुकसान का आकलन अभी नहीं किया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.