• Tue. Feb 10th, 2026

एक दिन पूर्व शुरू की गई ग्रामीण जनता सेवा बस में लगी आग

ByVijay Singhal

Jan 10, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा डिपो की बस में आग लग गई। ये बस ग्रामीण जनता सेवा के लिए एक दिन पहले ही शुरू की गई थी। चालक बस को हॉल्ट पर खड़ा न कर उसे अपने गांव ले गया था। बस में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। सूचना पर क्षेत्रीय प्रबंधक, प्रबंधक संचालन समेत परिवहन निगम के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने जांच समिति बनाई है। मामला बाजना के गांव मिठौली का है। एआरएम मदन मोहन शर्मा ने बताया कि बस संख्या यूपी85 एटी 7610 पर चालक चंद्रपाल और परिचालक अंकुश कुमार तैनात था। ये बस एक दिन पहले मुख्यमंत्री ग्रामीण जनता सेवा के लिए नौहझील से बाजना के लिए शुरू की थी। बृहस्पतिवार को चालक चंद्रपाल बस को हॉल्ट पर न खड़ा कर अपने गांव मिठौली ले गया। जहां उसने बस को एक घेर में खड़ा कर दिया। चालक ने रात 11 बजे तक बस को सुरक्षित पाया, मगर सुबह बस में आग लगने की सूचना मिली। बस का ऊपरी हिस्सा, सीटें, शीशे, दरवाजे आदि चल चुके हैं। विभाग नुकसान का आंकलन कर चालक और परिचालक के विरुद्ध कार्रवाई की तैयारी में जुटा है। आशंका है कि इसके बाद किसी ने बस के ऊपर कोई ज्वलनशील वस्तु फेंकी है, जिससे आग लगी है। प्रकरण की जांच की जा रही है। चालक और परिचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एक सप्ताह पूर्व ही चालक ने संविदा पर नौकरी ज्वाइन की है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.