• Wed. Feb 11th, 2026

बेकरी की दुकान में लगी आग उछलकर सड़क पर आ गिरे संचालक

ByVijay Singhal

Jan 4, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के चाैमुहां कस्बे के व्यस्ततम बाजार में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बेकरी की दुकान में अचानक धमाका हो गया। धमाका इतना तेज था कि दुकान के भीतर मौजूद संचालक उछलकर बाहर सड़क पर आ गिरे और गंभीर रूप से झुलस गए। पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों और परिजनों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार कस्बा निवासी अंकुर पुत्र विष्णु की बाजार स्थित मुख्य चौराहे पर परचून और बेकरी की दुकान है। शनिवार शाम को वह अपनी दुकान खोलने के लिए पहुंचा था। दुकान खोलने के करीब आधे घंटे बाद जैसे ही उसने किसी काम से लाइटर जलाया, वैसे ही तेज धमाके के साथ पूरी दुकान में आग लग गई। लोगों को आशंका है कि दुकान में गैस का गैस का रिसाव हो रहा था, जिसने चिंगारी मिलते ही विस्फोटक रूप ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो धमाके के कारण दुकानदार उछलकर बाहर की ओर गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के दुकानदारों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.