• Sun. Mar 15th, 2026

श्रीबांकेबिहारी के दर्शन करने आई महिला से यूट्यूबर की अभद्रता, एफआईआर दर्ज

ByVijay Singhal

Mar 15, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वृंदावन में श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन कर बाहर निकली एक महिला श्रद्धालु के साथ अभद्रता करने और धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत कर एक महिला यूट्यूबर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। लुधियाना (पंजाब) निवासी पायल धवन 7 मार्च सुबह करीब 11:15 बजे श्रीबांकेबिहारी के दर्शन करने आईं थीं। आरोप है कि तभी मंदिर से दर्शन कर बाहर निकलने के दौरान केशवधाम क्षेत्र स्थित मंदाकिनी निवासी यूट्यूबर मधु अरोड़ा उर्फ मधुर्य लीला ने उनका रास्ता रोक लिया और सार्वजनिक रूप से गाली-गलौज शुरू कर दी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी महिला ने न केवल अपमानजनक शब्द कहे, बल्कि शारीरिक नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी। इस दौरान पायल धवन ने घटना का वीडियो भी बना लिया, जिसमें आरोपी महिला कथित रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग करती दिखाई दे रही हैं। इसके बाद जब पायल धवन स्नेह बिहार मंदिर के पास खड़े अपने स्कूटर की ओर जा रही थीं, तब भी आरोपी महिला उनके पीछे पहुंच गई और दोबारा आपत्तिजनक शब्द कहे। श्रद्धालु ने इस मामले की शिकायत एसएसपी से की। एसएपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।कोतवाली पुलिस ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.