• Tue. Feb 10th, 2026

नोह्झील के गांव में उत्पीड़न व अश्लीलता का आरोप, चार पर प्राथमिकी दर्ज

ByVijay Singhal

Jan 10, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना नौहझील क्षेत्र के गांव आंधरेगढ़ी निवासी विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट, मानसिक प्रताड़ना और अश्लील हरकत करने के गंभीर आरोप लगाते हुए चार नामजदों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़िता के अनुसार उसका विवाह 12 नवंबर 2024 को डीग निवासी शिवकुमार के साथ हुआ था। शादी में पिता की ओर से 11 लाख रुपये नकद समेत करीब 25 लाख रुपये खर्च किए गए थे। इसके बावजूद ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं हुआ। आरोप है कि शादी के बाद पति, सास और ससुर कम दहेज की बात कहकर उसे अपमानित और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। पति के सेना में ड्यूटी पर चले जाने के बाद सास का व्यवहार और ज्यादा क्रूर हो गया। आए दिन गाली-गलौज व मारपीट की जाने लगी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि 30 अक्टूबर 2025 को साजिश के तहत सास-ससुर घर से चले गए। इसी दौरान पति के मित्र आकाश ने वीडियो कॉल के बहाने घर में घुसकर जबरन सोने के आभूषण छीनने का प्रयास किया। अश्लील हरकत कीं और उसके कपड़े फाड़ दिए। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़िता का यह भी आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग उसे बेटी पैदा होने पर ताने देते थे। एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति शिवकुमार, सास लक्ष्मी देवी, ससुर बिजेंद्र सिंह और आकाश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज पर जांच शुरू कर दी गई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.