• Fri. Feb 13th, 2026

आरआरसी केंद्र निर्माण के समय सचिव से हाथापाई करने पर पीरपुर नागरीदास दास बाबा पर दर्ज हुआ एफ आई आर

ByVijay Singhal

Jan 3, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा।  शेरगढ़ ग्राम पंचायत में ग्राम समाज की जमीन पर आरआरसी सेंटर और सामुदायिक वर्मी कंपोस्ट का निर्माण कार्य जिलाधिकारी के निर्देशन पर तहसील की राजस्व टीम ने जमीन का चयन किया।
 चयनित जमीन पर सचिव मोहनश्याम और प्रधान द्वारा निर्माण का कार्य प्रारंभ कराया जा रहा था, तभी पीरपुर के नागरीदास बाबा द्वारा कार्य रोक देने की धमकी दी गई एवं कुछ अज्ञात व्यक्तियों को साथ में लाकर सचिव को पत्थर से मारने की भी कोशिश हुई और आरआरसी केंद्र के कागजात को फाड़ दिया गया। नागरी दास द्वारा सरकारी निर्देशों की अवहेलना करने, सचिव को जान से मारने, सरकारी कार्य में बाधा डालने की जुर्म में एफ आई आर दर्ज की गई।
 उक्त मामले में बाबा नगरी दास पर 8 धाराओं में एफ आई आर दर्ज कराई गई है। निर्माण का कार्य पूर्ण संचालित हो चुका है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.