हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में रशियन बिल्डिंग में फर्जी दस्तावेज तैयार कर गोपाल भवन एवं रशियन बिल्डिंग के फ्लैटों को हथियाने पांच नामजद सहित कई अन्य लोगों द्वारा हथियाने का षड्यंत्र और जान से मारने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। मूलरूप से रूस की रहने वाली महिला ने न्यायालय के आदेश पर एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।कालीदह क्षेत्र स्थित गोपाल धाम आश्रम निवासी मूलरूप से रूस की रहने वाली नतालिया क्रिवोनोसोवा ने न्यायालय के आदेश पर एक और एफआईआर कोतवाली में दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता ने गोपाल धाम आश्रम निवासी विक्टोरिया कालू गिना, पूजा सिंह, कुशलपाल, लीलिया कोरागिना, एनआरआइ ग्रीन निवासी म्याग कोव अलैक्जेंडर पर आरोप लगाया है कि इन्होंने मिलकर फर्जी कागजात तैयार कर गोपाल आश्रम और रशियन बिल्डिंग के फ्लैट्स को नाजायज रूप से अपना बताकर हथियाने का षड्यंत्र किया। इसकी जानकारी होने पर कोतवाली में पूर्व में एफआईआर दर्ज कराई। लेकिन, आरोपी अभी भी लगातार उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। धमकियां एसएमएस, ईमेल के जरिए दी जा रही है। इसके रिकार्ड शिकायतकर्ता के पास उपलब्ध हैं। पीड़िता ने नामजदों पर आरोप लगाया है कि पति की बदनामी व बिल्डिंग में रहने वाले कृष्ण भक्तों को भी जान माल का नुकसान पहुंचाने को कई बार कोशिश की गई हैं। कोतवाली प्रभारी प्रशांत कपिल ने बताया न्यायालय के आदेश पर पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
