• Sun. Feb 15th, 2026

मथुरा के जैत में कालाबाजारी करने वाले कोटेदार के खिलाफ एफआईआर

ByVijay Singhal

Nov 22, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राशन की कालाबाजारी करना जैंत के राशन डीलर अजीत सिंह को भारी पड़ गया। राशन वितरण न करने की एक फोन कॉल को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने जिला पूर्ति अधिकारी को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। शिकायत सही पाई गई और राशनकार्ड धारकों को राशन सामग्री का नियमानुसार वितरण नहीं करने और स्टॉक में 42.67 कुंतल खाद्यान्न न मिलने का दोषी पाया गया। सदर तहसील की पूर्ति निरीक्षक अंजलि ने थाना जैंत में अभियोग पंजीकृत कराया है। वहीं राशन कार्ड धारकों के हितों को ध्यान में रखते हुए निलंबित दुकान के कार्ड धारकों को राशन विक्रेता सोरन सिंह की दुकान से संबद्ध कर दिया है। जानकारी के अनुसार गांव की एक महिला राशनकार्ड धारक के पति कमल सिंह ने जिलाधिकारी से फोन पर शिकायत की थी कि राशन डीलर अजीत सिंह राशन सामग्री का वितरण नहीं कर रहा है। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने जांच के आदेश दिए। जिला पूर्ति अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक, पूर्ति लिपिक आदि ने जैंत में अजीत सिंह की दुकान पर छापा मारा तो गेहुं, चावल आदि राशन सामग्री का एक भी कट्टा दुकान पर नहीं मिला। जबकि वितरण करने वाली मशीन की एमआईएस रिपोर्ट के अनुसार खाद्यान्न सामग्री के 85 कट्टे दुकान के स्टॉक में होने चाहिए थे। पूर्ति निरीक्षक अंजलि ने थाना जैंत में कोटेदार अजीत सिंह के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कराते हुए अजीत सिंह की दुकान के सभी राशन कार्डों को चौक मोहल्ला स्थित राशन डीलर सोरन सिंह की दुकान से संबद्ध कर दिया है। अखिल भारतीय भ्रष्टाचार उन्मूलन एवं समाज कल्याण संस्थान के संयुक्त सचिव दीवान सिंह राजपूत ने कोटेदार अजीत सिंह के खिलाफ हुई कार्रवाई की सराहना करते हुए मांग की है कि इसी तरह निष्पक्षता के साथ जैंत के सभी कोटेदारों के गुलाबी अंत्योदय राशन कार्डों का भी ईमानदारी के साथ स्थलीय सत्यापन किया जाए। उन्होंने गरीबों के हक पर डाका डालने वाले अपात्रों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.