हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। अब पुलिस को जेल भेजे गए किसी भी मुजरिम के फिंगर प्रिंट तलाश करने के लिए उसे खोजने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एक क्लिक पर जेल भेजे गए किसी भी अपराधी के फिंगर प्रिंट मिल सकेंगे। मुजरिमों के यह फिंगर प्रिंट न्यायालय से जेल भेजने के आदेश के बाद विशेष टीम द्वारा लिए जा रहे हैं। अभी तक न्यायालय द्वारा किसी भी आरोपी को जेल भेजने पर जेल में ही उसके फिंगर प्रिंट लिए जाते थे। यदि वह जेल से छूटने के बाद कोई वारदात कर देता था तो पुलिस को फिंगर प्रिंट जेल के रिकॉर्ड से लेने पड़ते थे। पुलिस ने अपराधों पर नियंत्रण के लिए न्यायालय के निर्देश पर नई व्यवस्था लागू की है। इसके तहत जेल जाने वाले प्रत्येक आरोपी के फिंगर प्रिंट लिए जा रहे हैं। इस व्यवस्था के तहत पुलिसकर्मी न्यायालय से जेल भेजे जाने वाले अपराधियों को पुलिस लाइन स्थित कार्यालय में ले जाते हैं। वहां पर इनका रिकॉर्ड तैयार किया जाता है, साथ ही उसके फिंगर प्रिंट भी लिए जाते हैं। जेल अधीक्षक ब्रजेश कुमार ने बताया कि विगत 15 दिनों मेें जेल में 276 लोग न्यायालय के आदेश पर आए जबकि 259 लोग छोड़े गए हैं। जेल आने के बाद प्रत्येक अपराधी के फिंगर प्रिंट लिए जाते हैं, इन्हें हम जेल के रिकॉर्ड के तौर पर सुरक्षित रखते हैं। एडीजीसी भीष्म दत्त सिंह तोमर, एडीजीसी सुभाष चतर्वेदी, एडीजीसी भगत सिंह आर्य ने बताया कि विगत दिनों जितने भी आरोपियों को न्यायालय ने जेल भेजा है, सभी के पुलिस द्वारा फिंगर प्रिंट लिए गए हैं। यह नई व्यवस्था लागू की गई है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
