
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर रेल यात्री से पानी की बोतल पर पांच रुपये ज्यादा वसूल करना स्टॉल संचालक को भारी पड़ गया। रेल यात्री ने मामले की शिकायत ऑनलाइन दर्ज कराई। जांच के बाद अधिकारियों ने स्टॉल संचालक पर 6 हजार रुपये का जुर्माने लगाया है। रेलवे जंक्शन स्टेशन पर आने वाले यात्रियों से खाने-पीने के सामान पर निर्धारित रेट से ज्यादा कीमत पर बेचना अमर फूड प्रोडक्ट के संचालक को काफी महंगा पड़ गया। स्टॉल संचालक ने रेल यात्री से रेल नीर पानी की बोतल पर पांच रुपये की अतिरिक्त कमाई की, लेकिन इसके एवज में उसे 6 हजार का जुर्माना झेलना पड़ा है। मामला जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4/5 का है। बताया जा रहा है कि पांच रुपये की ओवर चार्जिंग करने से नाराज रेल यात्री ने मामले की शिकायत अधिकारियों से की। अधिकारियों ने गोपनीय तरीके से मामले की जांच करवाई। जांच में शिकायत सही मिली। इसके बाद स्टॉल संचालक पर 6 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। रेलवे अधिकारियों ने सभी स्टॉल संचालकों को निर्देशित किया है कि वे रेल यात्रियों को सामान निर्धारित कीमत पर ही बेचें। अन्यथा उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। स्टेशन पर अगर रेल यात्रियों से खाने-पीने के सामान पर अतिरिक्त वसूली की जा रही हो तो वो रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा यात्री, रेल मदद पोर्टल पर अपनी ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके साथ ही यात्री स्टेशन पर मौजूद अधिकारियों के पास जाकर मौखिक और लिखित शिकायत भी कर सकते हैं। एसके श्रीवास्तव स्टेशन निदेशक, मथुरा जंक्शन ने बताया रेल यात्री ने पानी की बोतल पर पांच रुपये अतिरिक्त लेने की शिकायत की थी। जांच में शिकायत सही मिलने पर अमर फूड प्रोडक्ट स्टॉल संचालक के खिलाफ 6 हजार रुपये जुर्माने की कार्रवाई की गई है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
