हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। बरसाना के राधारानी मंदिर में कटघरे में घुसने को लेकर दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मंदिर व्यवस्था को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष मंदिर से जुड़े सेवायत ही हैं। गोस्वामी समाज के दो युवक दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे। इसी दौरान कटघरे में प्रवेश को लेकर कहासुनी हो गई। बताया जाता है कि कटघरे में प्रवेश के लिए वहां मौजूद सेवायत को शुल्क दिया जाता है। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और मंदिर परिसर में ही लात घूंसे चलने लगे। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि मंदिर सर्व समाज का है और इस तरह की घटनाएं मंदिर की मर्यादा के अनुकूल नहीं हैं।पुलिस ने बताया कि गलतफहमी के कारण दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। समाज के लोगों ने बीच में पड़कर समझौता करा दिया है। फिलहाल मामला शांत है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
