• Sun. Feb 15th, 2026

एक-दूसरे को पटखनी देने का प्रयास करती रहीं महिला खिलाड़ी

ByVijay Singhal

Nov 14, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। खेल निदेशालय और यूपी कुश्ती एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में स्टेडियम में राज्य स्तरीय सीनियर महिला कुश्ती प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में महिला खिलाड़ियों ने अपने प्रतिद्वंद्वी को पटखनी देकर कुश्ती जीती। प्रतियोगिता का शुभारंभ खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह ने दीप जलाकर किया। इससे पूर्व 50 किलोग्राम भार वर्ग में अलीगढ़ की शीतल यादव और देवीपाटन की रितिका कुमारी के बीच कुश्ती हुई। जिसे देवीपाटन की रितिका कुमारी ने जीता। दूसरी कुश्ती में प्रयागराज की किरण विजयी रहीं। इसी तरह कानपुर की शालू पाल, आजमगढ़ की तन्नू यादव, मेरठ की आकांक्षा कुमारी, गोरखपुर की आकृति, वाराणसी की नेहा पाल, आगरा की रितिका ने अपनी-अपनी कुश्ती जीती। मुख्य अतिथि का स्वागत जिला खेल अधिकारी राकेश कुमार यादव, उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के महासचिव सुरेश उपाध्याय, जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान कुश्ती संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष कमल किशोर वार्ष्णेय, सचिव जनार्दन सिंह, टीम मैनेजर पवन कुमार गोला आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.