हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र में विषाक्त पदार्थ खाकर महिला स्वास्थ्य कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज उत्पीड़न में हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया है। महावन के नगला देवकरण निवासी कपिल ने बताया कि उनकी बहन प्रियंका (26) की हाईवे क्षेत्र के धनगांव निवासी युवक के साथ 2019 में शादी हुई थी। प्रियंका सदर बाजार क्षेत्र में स्वास्थ्य क्लीनिक पर तैनात थीं, जबकि उनके पति वेटरिनरी विवि में नौकरी करते हैं। शादी के कुछ समय बाद ही पति व उसके परिजन प्रियंका को दहेज के लिए परेशान करने लगे। विरोध करने पर बहन के साथ मारपीट करते थे। उन्होंने बताया कि बुधवार रात को उनके पास फोन आया कि प्रियंका ने विषाक्त पदार्थ खा लिया है और निजी अस्पताल में भर्ती है। सूचना मिलने के बाद अस्पताल पहुंचे मायके वालों को प्रियंका मृत मिली। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उनकी बहन को विषाक्त पदार्थ खिलाकर हत्या की गई है। प्रियंका की मौत के बाद ससुराल वाले घर छोड़कर भाग गए हैं। सीओ श्वेता वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर शव मायके वालों को सौंप दिया है। फिलहाल कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
