• Wed. Feb 11th, 2026

मथुरा में बेखौफ भाजपा नेता ने फायरिंग कर फैलाई दहशत

ByVijay Singhal

Jun 9, 2024
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। गोवर्धन में एक भाजपा नेता की गुंडई थमने का नाम नहीं ले रही है। विगत दिनों पहले शहर की अशोका हाइट्स कॉलोनी में महिलाओं और बच्चियों के साथ मारपीट का मामला ठंडा नहीं पड़ा कि गोवर्धन के जुलहेंदी गांव में जमीन पर कब्जे को लेकर उक्त भाजपा नेता समेत छह नाजमद और 15 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। पुलिस आरोपी कथित भाजपा नेता की तलाश में तेजी से जुट गई है। गौरतलब है कि विगत एक सप्ताह पूर्व मथुरा शहर के थाना हाइवे क्षेत्र स्थित अशोका हाइट्स में भाजपा नेता भूपेंद्र चौधरी ने बाउंसर के साथ कॉलोनी की महिलाओं एवं नाबालिग बच्चियों से मारपीट कर दहशत फैलाई थी, इस मामले में थाना हाइवे पर भूपेंद्र चौधरी समेत अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया । पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी कि अब गोवर्धन क्षेत्र के गांव जुलहेंद में जमीन पर कब्जे को लेकर भूपेंद्र चौधरी, उसके भाई सुशील चौधरी, कैलाश, प्रहलाद, सुरेश समेत अज्ञात लोगों पर फायरिंग का आरोप लगा है। भगत सिंह जादौन ने भूपेंद्र चौधरी समेत छह नामजद एवं 15 अज्ञात के खिलाफ फायरिंग कर जानलेवा हमला के आरोप में गोवर्धन थाने पर केस दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। थानाध्यक्ष विनोद बाबू मिश्रा ने बताया कि भूपेंद्र चौधरी ने जुलहेंदी में जमीन पर कब्जे को लेकर फायरिंग की है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.