हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मांट-सुरीर मार्ग पर हरनौल मोड़ पुलिस चौकी के समीप ट्रैक्टर चालक ने बाइक को चपेट में ले लिया। शनिवार शाम हुए हादसे में दंपती व पुत्र घायल हो गए। उपचार के दौरान पिता-पुत्र की मौत हो गई। गांव भिदौनी निवासी देवेश शर्मा परिवार के साथ फरीदाबाद में रहते थे। वह शनिवार को पत्नी निधि व 6 वर्षीय बेटे जयस के साथ रिश्तेदारी में पानीगांव आए थे। शाम को बाइक से भिदौनी जाते समय रात आठ बजे जैसे ही वे सुरीर क्षेत्र में हरनौल मोड़ पुलिस चौकी के समीप पहुंचे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दंपती व पुत्र घायल हो गए। उपचार के दौरान देवेश शर्मा (31) व 6 वर्षीय जयस की मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी संजीव कांत मिश्र ने बताया कि पिता व पुत्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। पिता व पुत्र के शव गांव पहुंचते ही लोग गमगीन हो उठे। एक ही चिता पर दोनों के शवों की अंत्येष्टि की गई। यह देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो उठीं। आठ वर्षीय बेटे निमृत ने बिलखते हुए पिता को मुखाग्नि दी। देवेश तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। माता व पिता और भाई दिल्ली में रहते है। देवेश एक निजी कंपनी में काम करते थे। देवेश व उनके 6 वर्षीय बेटे की मौत से गांव का हर शख्स गमगीन हो उठा। हर जुबां पर बस यही बात थी कि मौत घर खींच लाई। पिता व पुत्र की मौत से गांव में चूल्हे भी नहीं जले।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
