• Mon. Feb 16th, 2026

पिता ने बेटे को दी दर्दनाक मौत, पहले पीटा फिर गला दबाकर ली जान,

ByVijay Singhal

Jun 4, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा गेट इलाके में एक पिता ने अपने ही पुत्र की देर रात गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद पिता खुद ही पुलिस थाने पहुंच गया। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के अनुसार मामला जायदाद के विवाद का है।
मथुरा गेट थाना प्रभारी रामनाथ सिंह ने बताया कि शनिवार रात करीब एक बजे सूचना मिली कि गुलाल कुंड निवासी लालाराम ने अपने पुत्र विपिन शर्मा (35) की गला दबाकर हत्या कर दी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मौके का निरीक्षण कर रही थी, उधर आरोपी पिता खुद ही थाने पहुंच गया। मृतक की पत्नी ममता ने थाना मथुरा गेट में ससुर, दो देवर और सास के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। मृतक विपिन की पत्नी ममता ने बताया कि झगड़े की वजह से पति उसे व बच्चों को करीब डेढ़ माह पहले मायके छोड़ आया था। हर दिन फोन पर बात होती थी। शनिवार को भी फोन पर बात हुई थी। विपिन ने अपने ससुर और सास से फोन कर कहा था कि हमारा बंटवारा करा जाओ। पत्नी ने बताया कि शनिवार रात को ससुर लालाराम ने अपने बेटे विपिन के साथ मारपीट की। उसके बाद बताया कि उसको दो थप्पड़ लगाकर कमरे में बंद कर दिया है, वो सो रहा है। इसके बाद ममता के पास रविवार सुबह ससुराल से फोन आया कि जल्दी घर आ जाओ, विपिन की मौत हो गई है। उसके बाद पत्नी घर पहुंची, जहां पति के शव को देखकर उसके होश उड़ गए। बताया गया है कि विपिन का जायदाद के बंटवारे को लेकर करीब दो साल से अपने की घरवालों से विवाद चल रहा था। आए दिन झगड़ा भी होता था। बताया गया है कि विपिन शर्मा के दो बेटे हैं। विपिन शर्मा अटलबंध स्थित सेटेलाइट अस्पताल में अस्थाई चिकित्साकर्मी के रूप में कार्यरत था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.