हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय स5
मथुरा। व्रन्दावन में फतेहाबाद के मोटर पार्ट्स व्यवसायी का शव शहर के एक होटल में फंदे पर लटका मिला। कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें कर्ज के चलते तनाव में यह कदम उठाने की बात लिखी है। उनका लोगों पर लाखों रुपये उधार था, जो वापस नहीं कर रहे थे। वहीं, बाजार के लोग उन पर रकम वापसी का दबाव बना रहे थे। इससे परेशान होकर व्यवसायी द्वारा आत्महत्या किए जाने की बात पुलिस कह रही है। इस मामले में मलपुरा थाने में व्यवसायी के गायब होने की प्राथमिकी दर्ज है। फतेहाबाद के जमुना गली निवासी 50 वर्षीय संजीव कुमार गुप्ता की शमसाबाद बाइपास पर मोटर पार्ट्स की दुकान है। मंगलवार को वह अपने घर वृंदावन घूमने की कहकर आए थे। उन्होंने मथुरा में महोली रोड स्थित रायल कृष्णा होटल में रात आठ बजे कमरा लिया। रात्रि में वह अपने कमरे में रुके। बुधवार सुबह 11 बजे उन्हें कमरा खाली करना था। दोपहर 12 बजे तक उनके बाहर नहीं निकलने पर होटल स्टाफ ने उनका मोबाइल नंबर लगाया, मगर वह बंद था। अनहोनी की आशंका पर होटल मालिक ने पुलिस बुला ली। बाग बहादुर चौकी पुलिस की मौजूदगी में दूसरी चाबी से लॉक खोला तो अंदर संजीव गुप्ता का शव पंखे पर लटका मिला। विजिटिंग कार्ड पर लिखे नंबर पर काल कर स्वजन को सूचना दी। पुलिस के अनुसार, कमरे में सुसाइड नोट मिला है। इसमें संजीव ने आत्महत्या के पीछे का कारण कर्ज लिखा था। सुसाइड नोट में लिखा है कि फतेहाबाद क्षेत्र के आसपास के कई लोगों ने उनसे 20 लाख रुपये उधार लिए थे, जो वापस नहीं दे रहे थे। वहीं, संजीव ने बाजार से कुछ पैसा उधार लिया था, जिसका कर्जदार तकादा कर रहे थे। इससे वह तनाव में थे और यह कदम उठाया। व्यवसायी की पुत्री युक्ति गुप्ता के अनुसार, पिता वृंदावन घूमने जाने की कहकर गए थे। फोन पर बातचीत में उन्होंने मथुरा के रायल कृष्णा होटल में कमरा लेने की बात कही थी। शाम चार बजे वापस होटल आने की भी जानकारी दी थी। लेकिन, उसके बाद उनका फोन बंद हो गया। रात्रि 12 बजे फोन खुला, लेकिन बात नहीं हो सकी। मलपुरा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बुधवार सुबह घटना की जानकारी हुई। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया, व्यवसायी की गुमशुदगी मलपुरा थाने में दर्ज है, संबंधित थाना पुलिस को सूचना भेज दी गई है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
